शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अप्रैल के अंत तक जेट एयरवेज (Jet Airways) के 40 और विमान भरेंगे उड़ान

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल खबरों के अनुसार अगले महीने के अंत तक जेट एयरवेज के 40 और विमान उड़ान भरना शुरू करेंगे। कई विमानों का संचालन फिर से शुरू करने के लिए कंपनी पट्टेदारों से बात कर रही है। गौरतलब है कि पट्टा करार के तहत पट्टेदारों को विमानों के किराये का भुगतान न करने के कारण जेट एयरवेज को अपने दो-तिहाई विमान जमीन पर उतारने पड़े थे।
इसके अलावा संभावित निवेशकों को विश्वास दिलाने में असमर्थ रहने के कारण 1 अरब डॉलर से अधिक कर्जे में डूबी जेट एयरवेज के ऋणदाता कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी अधिग्रहित कर रहे हैं।
इस समय जेट एयरवेज के 35 विमान ही सेवाएँ दे रहे हैं। कंपनी के कुल 119 विमानों के बेड़े में से 70% जमीन पर खड़े हैं।
इस बीच बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 271.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 285.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 286.70 रुपये तक चढ़ा है। पौने 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 8.50 रुपये या 3.14% की मजबूती के साथ 279.50 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,175.05 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 650.50 रुपये और निचला स्तर 163.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी