शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) को महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग ने दिखायी हरी झंडी, शेयर मजबूत

टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा पावर (Tata Power) के शेयर में करीब 1% की मजबूती देखने को मिल रही है।

टाटा पावर को महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) ने अपने ट्रॉम्बे संयंत्र से विद्युत आपूर्ति की मंजूरी दे दी है। एमईआरसी ने टाटा पावर के वितरण कारोबार को 700 मेगावाट के लिए अपनी उत्पादन इकाई के साथ विद्युत खरीद करार करने की मंजूरी दे दी। विद्युत आपूर्ति 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2024 तक पाँच वर्षों तक एमईआरसी के ट्रॉम्बे ताप और हाइड्रो संयंत्रों से की जायेगी।
इससे पहले जनवरी में एमईआरसी ने टाटा पावर के बेस्ट (BEST) के साथ 677 मेगावाट बिजली खरीद करार को भी हरी झंडी दिखा दी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा पावर का शेयर 71.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 72.25 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में यह 72.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 0.98% की वृद्धि के साथ 71.95 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,460.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 89.50 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख