शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ग्रासिम इंडस्ट्रीज, गोदरेज एग्रोवेट, एनबीसीसी इंडिया, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल और नेल्को

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज, गोदरेज एग्रोवेट, एनबीसीसी इंडिया, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल और नेल्को शामिल हैं।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज - कंपनी ने 500 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये।
टेक्समो पाइप्स - बोर्ड ने 23.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 13 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किये।
नेल्को - बोर्ड ने नेलिटो सिस्टम्स में कंपनी की पूरी 12.30% हिस्सेदारी की बिक्री को मंजूरी दे दी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल - बोर्ड ने कंपनी की सहायक कंपनी महिंद्रा रूरल हाउसिंग फाइनेंस के 1,18,91,511 इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दी।
मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी - बोर्ड ने मैराथन नेक्स्टजेन टाउनशिप्स की 100% इक्विटी के अधिग्रहण को मंजूरी दी।
यूनिकेम लैब - कंपनी को टाडालैफिल दवा के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी।
शीला फोम - ऑफर-फॉर-सेल इश्यू में कंपनी के गैर-खुदरा निवेशकों के हिस्से को 2.5 गुना आवेदन मिले।
टाटा ग्लोबल बेवरेज - बोर्ड ने प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में अजोय कुमार मिश्रा की फिर से नियुक्ति की घोषणा की।
एनबीसीसी इंडिया - कंपनी को 1,003 करोड़ रुपये के कई इन्फ्रा ठेके मिले।
गोदरेज एग्रोवेट - कंपनी ने अपने संयुक्त उद्यम गोदरेज टायसन फूड्स में अतिरिक्त 1.1% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी