शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) करेगी 660 मेगावाट की नयी इकाई का शुभारंभ

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) महाराष्ट्र में स्थित सोलापुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन की 660 मेगावाट की दूसरी इकाई का शुभारंभ करने जा रही है।

कंपनी 30 मार्च में मध्यात्रि 12 बजे से इस इकाई में कारोबारी संचालन का शुभारंभ करेगी। इसके साथ ही सोलापुर संयंत्र की कुल क्षमता 1,320 मेगावाट, एनटीपीसी की कुल क्षमता 45,725 मेगावाट और एनटीपीसी ग्रुप की क्षमता 52,866 मेगावाट हो जायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 136.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 137.00 रुपये पर खुल तक अभी तक के सत्र में 139.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। हालाँकि साढ़े 12 बजे के बाद विद्युत कंपनी के शेयर में कमजोरी देखने को मिली है।
करीब पौने 1 एनटीपीसी के शेयरों में 0.95 रुपये या 0.69% की गिरावट के साथ 136.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,34,565.98 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 149.82 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख