शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनसीसी (NCC) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

सरकारी निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी एनसीसी (NCC) के शेयर में 2% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

अभी तक के सत्र में एनसीसी के शेयर ने अपने एक महीने का शिखर भी छुआ है। दरअसल एनसीसी ने मार्च 2019 में कुल 4,619 करोड़ रुपये के 09 नये ठेके मिलने की घोषणा की है, जिससे इसके शेयर को सहारा मिलता दिखा।
एनसीसी को मिली परियोजनाओं में 1,802 करोड़ रुपये के ठेके निर्माण, 802 करोड़ रुपये के ठेके विद्युत विभाग, 1,631 करोड़ रुपये के कार्य सिंचाई और बाकी 384 करोड़ रुपये के ठेके वॉटर डिविजन के हैं। कंपनी को ये ठेके केंद्र / राज्य सरकार की एजेंसियों से प्राप्त हुए हैं।
इससे पहले फरवरी 2019 में एनसीसी को केंद्र / राज्य सरकार की एजेंसियों से ही 4,088 करोड़ रुपये के ठेके मिले थे।
दूसरी तरफ बीएसई में एनसीसी का शेयर 112.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 113.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 113.60 रुपये तक चढ़ा है। पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.35 रुपये या 2.09% की मजबूती के साथ 114.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,904.43 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 136.95 रुपये और निचला स्तर 63.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी