शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एसबीआई, माइंडट्री, वोडाफोन आइडिया, लक्ष्मी विलास बैंक और एवेन्यू सुपरमार्ट्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एसबीआई, माइंडट्री, वोडाफोन आइडिया, लक्ष्मी विलास बैंक और एवेन्यू सुपरमार्ट्स शामिल हैं।

एसबीआई - बैंक ने एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की कटौती कर दी।
प्राज इंडस्ट्रीज - प्राज इंडस्ट्रीज ने अमेरिकी कंपनी के साथ निर्माण लाइसेंस करार किया।
टाटा स्पॉन्ज - कंपनी ने ऊषा मार्टिन के कैप्टिव पावर प्लांट सहित स्टील व्यवसाय का अधिग्रहण पूरा किया।
इन्फो एज - कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के जरिये बिजक्रम इन्फोटेक में 6 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स - कंपनी ने वाणिज्यिक पत्र के जरिये 50 करोड़ रुपये जुटाये।
वोडाफोन आइडिया - कंपनी का 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू 10 अप्रैल को खुलेगा।
पैनेसिया बायोटेक - पैनेसिया बायोटेक ने वर्तमान ऋण निपटाने के लिए उधारदाताओं के समूह के साथ एकबारगी निपटान किया।
माइंडट्री - माइंडट्री 17 अप्रैल को वित्तीय नतीजे और लाभांश पर विचार करेगी।
महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव - कंपनी ने औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया।
लक्ष्मी विलास बैंक - बैंक 12 अप्रैल को वित्त जुटाने पर विचार करेगा। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख