शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) ने की एमसीएलआर (MCLR) में कटौती, शेयर कमजोर

एसबीआई (SBI) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

बता दें कि हाल ही में आरबीआई (RBI) द्वारा रेपो दर में 25 आधार अंकों की कमी किये जाने के बाद एसबीआई ने एमसीएलआर में कटौती की है।
10 अप्रैल से एसबीआई की 1 वर्षीय एमसीएलआर दर 8.50% होगी, जो अभी तक 8.55% थी। एसबीआई ने 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण के लिए भी ब्याज दर में 10 आधार अंकों की कटौती की है। एसबीआई की आवास ऋण के लिए नयी दरें 8.6-8.9% होगी।
गौरतलब है कि आरबीआई द्वारा रेपो दर घटाये जाने के बाद 01 मई से एसबीआई की कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट पर भी ब्याज दर में 25 आधार अंक कम होंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में एसबीआई का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 315.15 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 317.25 रुपये और 310.50 रुपये के दायरे में रहा। आखिर में एसबीआई का शेयर 3.95 रुपये या 1.25% की गिरावट के साथ 311.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,77,733.91 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 332.65 रुपये और निचला स्तर 232.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख