शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी बेचेगी पवन ऊर्जा संपत्तियाँ

टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) अपनी पवन ऊर्जा संपत्तियाँ बेचने जा रही है।

कंपनी ने महाराष्ट्र के सतारा जिले में मौजूद अपनी 32 मेगावाट पवन ऊर्जा संपत्तियों को बेचने के लिए करार किया है। इन संपत्तियों से उत्पादित बिजली की आपूर्ति इस समय करार के तहत टाटा पावर कंपनी - डिस्ट्रिब्यूशन को की जाती है।
इस खबर का टाटा पावर के शेयर पर नकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में टाटा पावर का शेयर 68.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह मामूली बढ़त के साथ 68.50 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे यह 0.25 रुपये या 0.37% की गिरावट के साथ 68.05 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर टाटा पावर की बाजार पूँजी 18,392.46 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 89.50 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख