शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) करेगी 800 मेगावाट की नयी इकाई का शुभारंभ

सरकारी बिजली वितरण कंपनी एनटीपीसी (NTPC) राजस्थान में स्थित गादरवाड़ा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की 800 मेगावाट की पहली इकाई का शुभारंभ करने जा रही है।

कंपनी 30 अप्रैल में मध्यात्रि 12 बजे से इस इकाई में कारोबारी संचालन का शुभारंभ करेगी। इसके साथ ही गादरवाड़ा संयंत्र की कुल क्षमता 800 मेगावाट, एनटीपीसी की कुल क्षमता 46,525 मेगावाट और एनटीपीसी ग्रुप की क्षमता 53,666 मेगावाट हो जायेगी।
वहीं शुक्रवार को बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 0.80 रुपये या 0.60% की बढ़त के साथ 134.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,32,686.01 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 146.48 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है।
1975 में शुरू की गयी एनटीपीसी तेल-गैस और कोयला खनन क्षेत्र में भी सक्रिय है। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख