शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय सेना (Indian Army) के लिए बंकर बनायेगी एनएचपीसी (NHPC)

सरकारी कंपनी एनएचपीसी (NHPC) भारतीय सेना (Indian Army) के लिए देश भर में कई जगह बंकर और सुरंग बनायेगी।

कंपनी ने देश में विभिन्न स्थानों पर बंकर और सुरंग (भूमिगत गुफाओं) तैयार करने के लिए थलसेना के साथ समझौता किया है।
करार के तहत परियोजना के डिजाइन, इंजीनियरिंग, सिविल निर्माण और परियोजना प्रबंधन की जिम्मेदारी भी एनएचपीसी की होगी। एनएचपीसी जिन जगहों पर बंकर तैयार करेगी, उनमें चीन-पाकिस्तान सीमा के चार स्थान शामिल हैं।
भारतीय सेना के साथ करार के बावजूद एनएचपीसी के शेयर भाव में गिरावट आयी है। बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 23.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 23.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 23.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 1.70% की गिरावट के साथ 23.10 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर एनएचपीसी की बाजार पूँजी 23,699.03 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 28.70 रुपये और निचला स्तर 22.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी