शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन (Titan) के शुद्ध लाभ में 12.2% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में टाइटन (Titan) के मुनाफे में 12.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कारोबारी साल 2017-18 की इसी तिमाही में 315.04 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 353.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। इसी दौरान टाइटन की शुद्ध आमदनी 4,107.22 करोड़ रुपये से 19% की बढ़त के साथ 4,888.77 करोड़ रुपये हुई। वहीं कंपनी का एबिटा साल दर साल आधार पर ही 3% की बढ़त के साथ 448.50 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 143 आधार अंक घट कर 9.2% रह गया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टाइटन के नतीजों को मिला-जुला बताया है। ब्रोकिंग फर्म कहा है कि टाइटन की आमदनी अनुमान से बेहतर और एबिटा अनुमान से कम रहे
साल दर साल आधार पर ही जनवरी-मार्च तिमाही में टाइटन की आभूषण आमदनी 22% की बढ़ोतरी के साथ 4,105.4 करोड़ रुपये, घड़ी कारोबार 7.9% अधिक 531.2 करोड़ रुपये और चश्मा व्यापार आमदनी 18% अधिक 127.7 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में टाइटन का शेयर 1,088.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,097.40 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 16.65 रुपये या 1.53% की मजबूती के साथ 1,105.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,164.00 रुपये और निचला स्तर 731.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख