शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilizers) जुटायेगी 3 करोड़ डॉलर, शेयर में 1.5% मजबूती

रसायन कंपनी दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilizers) के शेयर में करीब 1.5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी की सिक्योरिटीज इश्यू समिति ने बुधवार 08 मई को हुई बैठक में दो किस्तों में इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प (International Finance Corp) को 3 करोड़ डॉलर के विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफसीसीबी) जारी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी। इन एफसीसीबी के लिए 139.59 रुपये का भाव तय किया गया है।
बीएसई में दीपक फर्टिलाइजर्स का शेयर 132.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 134.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 136.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 1.80 रुपये या 1.36% की वृद्धि के साथ 134.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,186.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 360.00 रुपये और निचला स्तर 104.80 रुपये रहा है।
1979 में अमोनिया निर्माता के रूप में स्थापित की दीपक फर्टिलाइजर्स का वाराषिक कारोबार 500 करोड़ डॉलर से ज्यादा का है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलिओ में औद्योगिक रसायन, थोक और विशेष ऊर्वरक, कृषि निदान और समाधान, तकनीकी अमोनियम नाइट्रेट शामिल हैं। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी