शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनसीसी (NCC) के मुनाफे में 69.8% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में एनसीसी (NCC) का मुनाफा 69.8% बढ़ा।

एनसीसी ने 102.8 करोड़ रुपये की तुलना में 174.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,394.8 करोड़ रुपये की तुलना में 41.5% की बढ़ोतरी के साथ 3,388.9 करोड़ रुपये रह गयी। हालाँकि एनसीसी का एबिटा मार्जिन 98 आधार अंक घट कर 11.7% रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एनसीसी के नतीजों को हर मामले में अनुमान से बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने एनसीसी के लिए 3,225.3 करोड़ रुपये की आमदनी और 134.1 करोड़ रुपये का मुनाफे का अनुमान लगाया था।
एनसीसी को वित्त वर्ष 2018-19 में 25,612 करोड़ रुपये के ठेके मिले, जिससे जनवरी-मार्च तिमाही तक एनसीसी के पास 41,197 करोड़ रुपये के ठेके हो गये। वहीं देनदारों से वसूली में सुधार से चौथी तिमाही में एनसीसी का ऋण 170 करोड़ रुपये घट कर 1,993 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी तरफ बीएसई में एनसीसी का शेयर शुक्रवार को 5.35 रुपये या 4.92% की वृद्धि के साथ 114.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,856.38 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 125.60 रुपये और निचला स्तर 63.10 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख