शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की मई वाहन बिक्री में 17.1% वृद्धि

कारोबारी वाहन निर्माता एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की मई बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर 17.1% की बढ़त हुई है।

मई 2018 में 1,442 वाहनों की तुलना में कंपनी ने इस वर्ष समान महीने में 1,689 वाहन बेचे। वहीं चालू वित्त वर्ष में अब तक की अवधि (अप्रैल-मई) में देखें तो कंपनी की बिक्री पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 2,590 इकाई के मुकाबले 18.5% अधिक 3,068 इकाई रही।
अप्रैल 2018 में 1,148 इकाई के मुकाबले अप्रैल 2019 में कंपनी की बिक्री 20.1% की बढ़ोतरी के साथ 1,379 इकाई रही थी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 7.10 रुपये या 0.85% की कमजोरी के साथ 825.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,194.49 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 910.00 रुपये और निचला स्तर 520.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख