शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) को लगा झटका, थिसेनक्रुप के साथ संयुक्त उद्मम पर रोक

यूरोपियन यूनियन (ईयू) थिसेनक्रुप नियामक ने थिसेनक्रुप (Thyssenkrupp) और टाटा स्टील (Tata Steel) के बीच संयुक्त उद्यम के लिए हुए करार पर रोक लगा दी है।

खबरों के अनुसार नियामक ने सौदा होने पर क्षेत्र में कीमतें बढ़ने और प्रतिस्पर्धा कम होने की संभावना के कारण इस सौदे पर रोक लगायी है।
इस विलय के जरिये दोनों कंपनियों की योजना बहुराष्ट्रीय कंपनी आर्सेलर मित्तल के बाद दूसरी सबसे बड़ी यूरोपीय इस्पात कंपनी बनाने और चीनी स्टील में आयी तेजी का मुकाबला करने की थी।
हालाँकि इस नकारात्मक खबर के बावजूद टाटा स्टील के शेयर में मजबूती है। बुधवार को बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 492.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 493.00 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में 508.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब साढ़े 10 बजे टाटा स्टील के शेयरों में 12.20 रुपये या 2.48% की मजबूती के साथ 505.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 57,867.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 646.70 रुपये और निचला स्तर 442.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख