शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएट (Ceat) करेगी ई-फ्लीट सिस्टम्स (E-Fleet Systems) में निवेश

प्रमुख टायर निर्माता कंपनी सीएट (Ceat) ने ई-फ्लीट सिस्टम्स (E-Fleet Systems) में निवेश करने के लिए करार किया है।

सीएट ई-फ्लीट में अधिकतम 4 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 2002 में शुरू की गयी ई-फ्लीट एक बेड़ा प्रबंधन तकनीक प्रदाता कंपनी है। ई-फ्लीट फ्लीट मैनेजमेंट वर्टिकल के लिए 'डाटा प्रोसेसिंग' और 'सिस्टम कंसल्टिंग' क्षेत्रों में सॉफ्टवेयर समाधान देती है।
सीएट द्वारा ई-फ्लीट में निवेश जुलाई तक पूरा होगा, जिसके बाद सीएट की ई-फ्लीट में करीब 11% हिस्सेदारी होगी।
सकारात्मक खबर के बावजूद बाजार में गिरावट के बीच सीएट का शेयर भी दबाव में है। बीएसई में सीएट का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले एक दम सपाट 934.05 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में कमजोरी देखने को मिली है।
करीब 11 बजे सीएट के शेयरों में 5.45 रुपये या 0.58% की कमजोरी के साथ 928.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,759.84 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 1,455.00 रुपये और निचला स्तर 921.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी