शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2.50% से अधिक फिसला सिम्फनी (Symphony) का शेयर

एयर कूलर निर्माता सिम्फनी (Symphony) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

सिम्फ्नी ने ब्राजील में सिम्फ्नी क्लाइमेटिजैडोरेस (Symphony Climatizadores) नामक एक नयी सहायक कंपनी की स्थापना की है, जिसकी अधिकृत और चुकता शेयर पूँजी 9 लाख रुपये है।
कंपनी ने इसे एयर कूलर और अन्य सहायक सेवाओं का व्यापार करने के लिए शुरू किया है। सिम्फ्नी क्लाइमेटिजैडोरेस चीन, मेक्सिको और ऑस्ट्रलेलियाई में मौजूद सिम्फ्नी की इकाइयों से कूलर का आयात करेगी।
हालाँकि सकारात्मक खबर के बावजूद से सिम्फ्नी का शेयर दबाव में है। बीएसई में सिम्फनी का शेयर 1,201.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 1,175.10 रुपये पर खुल कर 1,158.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 33.15 रुपये या 2.76% की कमजोरी के साथ 1,168.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,176.57 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,575.00 रुपये और निचला स्तर 811.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख