शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल ने 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को दी मंजूरी

आज सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में चालू वित्त वर्ष के दौरान 12,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इनमें से बैंक 6,000 करोड़ रुपये योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) / राइट्स इश्यू / ईएसपीएस / निजी प्लेसमेंट / अधिमान्य आवंटन या किसी अन्य माध्यम से जुटायेगी। साथ ही बाकी 6,000 करोड़ रुपये बॉन्ड जारी करके जुटाये जायेंगे।
उधर बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 258.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 259.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 266.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 1.75 रुपये या 0.68% की बढ़ोतरी के साथ 260.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 19,606.96 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 260.30 रुपये और निचला स्तर 302.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख