शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नया संयंत्र शुरू करने के बावजूद 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब तक गिरा एनएलसी इंडिया (NLC India)

सरकारी जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन कंपनी एनएलसी इंडिया (NLC India) का शेयर आज अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर के काफी करीब तक गिर गया।

कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का निचले स्तर 60.70 रुपये है, जबकि अभी तक के कारोबार में यह 61.75 रुपये तक फिसला है। हालाँकि इस स्तर से शेयर में थोड़ी में बढ़ोतरी हुई है, मगर यह दबाव में है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 0.45 रुपये या 0.71% की गिरावट के साथ 63.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,735.81 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 85.50 रुपये रहा है।
हालाँकि एनएलसी इंडिया का शेयर दबाव में है, मगर कंपनी ने एक सकारात्मक घोषणा की है। कंपनी ने जिला रामनाथपुरम (तमिलनाडु) के कमुठी और के. नेदुंकुलम गाँव में 100 मेगावाट के सौर पीवी बिजली संयंत्र का शुभारंभ कर दिया है। यह संयंत्र तमिलनाडु बिजली बोर्ड द्वारा प्रदान की गयी 709 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनओं का हिस्सा है। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख