शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) ने खरीदा अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस में 51.2% हिस्सा

एचडीएफसी (HDFC) ने अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी (Apollo Munich Health Insurance Company) में 51.2% हिस्सेदारी खरीद ली है।

एचडीएफसी ने अपोलो म्यूनिख की 50.8% हिस्सेदारी 1,336 करोड़ रुपये में अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) से खरीदी है, जबकि बाकी 0.4% शेयरधारिता का सौदा कंपनी ने इसके कुछ कर्मचारियों से 10.84 करोड़ रुपये में किया है।
कुल 1,347 करोड़ रुपये के सौदे के लिए अभी एचडीएफसी को नियामकों और शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी। लेन-देन के पूरा होने में 9 महीनों का समय लगने की संभावना जतायी गयी है।
अगस्त 2007 में स्थापिक की गयी अपोलो म्यूनिख एक स्वास्थ्य बीमा कंपनी है।
इस घोषणा से एचडीएफसी के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 2,178.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,180.30 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 11.70 रुपये या 0.54% की बढ़ोतरी के साथ 2,190.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,77,185.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,234.00 रुपये और निचला स्तर 1,646.00 रुपये रहा है।
वहीं बिकवाली सौदा करने से अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में भी खरीदारी हो रही है। इस समय अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 14.70 रुपये या 1.09% की वृद्धि के साथ 1,366.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी