शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) को राजस्थान में मिली नयी परियोजना

सरकारी बिजली वितरण कंपनी एनटीपीसी (NTPC) को राजस्थान में 160 मेगावाट की नयी सौर परियोजना मिली है।

भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई) ने राजस्थान के लिए 750 मेगावाट की परियोजना के लिए निविदाएँ माँगी थीं, जिसमें एनटीपीसी को 160 मेगावाट की परियोजना के लिए कामयाबी मिली है।
इस सौर परियोजना को ईपीसी मोड के तहत एनटीपीसी द्वारा स्थापित किया जायेगा और एनटीपीसी की स्थापित क्षमता में ही जोड़ा जायेगा। इस सौर परियोजना में 25 सालों के लिए 2.50 रुपये प्रति इकाई के स्तर पर शुल्क रहेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 134.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 134.65 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान अधिकतर समय कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मगर यह एक सीमित दायरे के अंदर ही रहा।
अंत में एनटीपीसी का शेयर 0.05 रुपये या 0.04% की कमजोरी के साथ 134.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,33,131.27 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 146.19 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख