शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

1.5% से अधिक फिसला इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) का शेयर

प्रमुख विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) का शेयर गुरुवार को 1.5% से ज्यादा की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज एक दम सपाट 1,608.75 रुपये पर खुला और शुरुआत में 1,622.60 रुपये तक चढ़ा। मगर इसके बाद आयी गिरावट से कंपनी का शेयर अंत तक लाल निशान में ही रहा।
अंत में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 25.90 रुपये या 1.61% की कमजोरी के साथ 1,582.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 60,885.40 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,716.00 रुपये और निचला स्तर 697.00 रुपये रहा है।
बता दें कि इंटरग्लोब एविएशन ने 10 रुपये अंकित मूल्य के 60,475 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। इंटरग्लोब एविएशन ने ये शेयर उन लोगों को आवंटित किये हैं, जिन्होंने कंपनी की कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2015 के तहत अपने विकल्पों का प्रयोग किया।
हाल ही में मई के लिए जारी की गयी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की रिपोर्ट में बताया गया कि बाजार हिस्सेदारी के मामले में 49% के साथ इंडिगो पहले पायदान पर रही है। यात्री लोड फैक्टर (पीएलएफ) के मामले में यह 90.9% के साथ स्पाइसजेट (Spicejet) और गोएयर (GoAir) के बाद तीसरे नंबर पर रही। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी