शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जेट एयरवेज, विप्रो, गेल, मारुति सुजुकी और वेलस्पन कॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जेट एयरवेज, विप्रो, गेल, मारुति सुजुकी और वेलस्पन कॉर्प शामिल हैं।

जेट एयरवेज - नेशनल कंपनी कानून प्राधिकरण ने कंपनी के खिलाफ एसबीआई दिवालिया याचिका स्वीकार की।
वाडीलाल इंडस्ट्रीज - जिग्नेश शाह और मलय महादेविया, कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों, ने अपना इस्तीफा दे दिया।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक - बैंक ने 500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी।
बॉम्बे डाइंग - विष्णु सुंदरराजन पेरूवेम्बा, मुख्य वित्तीय अधिकारी, ने कंपनी की सेवाओं से इस्तीफे का नोटिस दिया है।
विप्रो - कंपनी ने टेक्सास के डलास में सॉफ्टवेयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च किया।
गेल - कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की पात्रता निश्चित करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड तिथि के रूप में 10 जुलाई तय की है।
सुराना टेलीकॉम - संदीप जैन ने कंपनी में स्वतंत्र निदेशक के रूप में इस्तीफा दे दिया।
वेलस्पन कॉर्प - कंपनी ने एक नये संयंत्र में पाइपों का उत्पादन शुरू किया।
मारुति सुजुकी - डिजायर अब "एआईएस-145 सुरक्षा मानकों" (पेट्रोल और डीजल दोनों) से लैस है। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख