शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) को उत्तर प्रदेश में मिली दो परियोजनाएँ, शेयर एक महीने के शिखर पर

सरकारी बिजली वितरण कंपनी एनटीपीसी (NTPC) को उत्तर प्रदेश में 20-20 मेगावाट की दो नयी सौर परियोजनाएँ मिली है।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीएनईडीए) ने राज्य में 500 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के लिए निविदाएँ माँगी थीं, जिसमें एनटीपीसी को 40 मेगावाट की परियोजनाओं के लिए कामयाबी मिली है।
इस सौर परियोजना को ईपीसी मोड के तहत एनटीपीसी द्वारा स्थापित किया जायेगा और एनटीपीसी की स्थापित क्षमता में ही जोड़ा जायेगा। इस सौर परियोजना में 25 सालों के लिए 3.02 रुपये प्रति इकाई के स्तर पर शुल्क रहेगा।
इस खबर का एनटीपीसी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बुधवार को बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 138.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 140.00 रुपये पर खुल कर 141.95 रुपये के पिछले एक महीने के शिखर तक चढ़ा है।
करीब 10.10 बजे एनटीपीसी का शेयर 2.10 रुपये या 1.51% की वृद्धि के साथ 141.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,39,612.20 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 146.19 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि 106.71 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख