शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : माइंडट्री, बीएचईएल, इंडसइंड बैंक, क्विक हील और स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें माइंडट्री, बीएचईएल, इंडसइंड बैंक, क्विक हील और स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स, गोवा कार्बन और डेल्टा कॉर्प
माइंडट्री - के नटराजन, एनएस पार्थसारथी और रोस्टो रावानन ने इस्तीफा दे दिया।
अधुनिक इंडस्ट्रीज - कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक (अध्यक्ष) महेश कुमार अग्रवाल ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
टीमलीज सर्विसेज - कंपनी ने कैसियस टेक्नोलॉजीज में अतिरिक्त 25% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।
एस्टर डीएम हेल्थकेयर - कंपनी ने एस्टर क्लिनिकल लैब नामक नयी सीमित दायित्व भागीदारी शुरू की है।
सिटी यूनियन बैंक - बैंक बीएसई स्टार म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड वितरक के रूप में पंजीकृत हुआ।
यूनिकेम लैब - कंपनी ने चीन में एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की।
क्विक हील टेक - कंपनी को एंटी-रैंसमवेयर तकनीक के लिए अमेरिकी पेटेंट प्राप्त हुआ।
बीएचईएल - इंडिया रेटिंग्स ने कंपनी के 4,000 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर के लिए ए1+ रेटिंग जारी की।
फ्रंटलाइन सिक्योरिटीज - कंपनी ने 40 रुपये प्रति की दर से 7.54 करोड़ रुपये में 18,85,151 शेयर वापस खरीदे।
इंडसइंड बैंक - बैंक की वित्त समिति ने भारत फाइेंशियल को शेयरधारकों को बैंक के इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख