शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, अरबिंदो फार्मा, पिरामल एंटरप्राइजेज, टीसीएस और टीवीएस मोटर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, अरबिंदो फार्मा, पिरामल एंटरप्राइजेज, टीसीएस और टीवीएस मोटर शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - सीसीएल प्रोडक्ट्स और डेन नेटवर्क्स
सन फार्मा - कंपनी को एक और दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
अरबिंदो फार्मा - कंपनी ने अमेरिका में सेंसिपार टैबलेट का जेनेरिक संस्करण लॉन्च किया।
पिरामल एंटरप्राइजेज - कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये।
ग्रीव्स कॉटन - कंपनी ने सहायक इकाई एम्पीयर व्हीकल्स में हिस्सेदारी बढ़ायी।
टीसीएस - टीसीएस की इकाई आईओएन ने छात्रों को कैरियर कौशल सिखाने के लिए ऑल लंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के साथ हाथ मिलाया।
द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी - मुख्य प्रबंधक पी वी थॉमस को कंपनी के मनी लॉन्ड्रिंग दिशानिर्देशों के लिए आंतरिक लेखा परीक्षा और प्रधान अनुपालन अधिकारी के रूप में नामित किया गया।
टीवीएस मोटर - कंपनी ने श्रीलंका में टीवीएस स्पोर्ट पेश की।
कैन फिन होम्स - कंपनी 22 जुलाई को ऋण के जरिये 6,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार करेगी।
कॉक्स ऐंड किंग्स - कंपनी 9 जुलाई को वाणिज्यिक पत्रों के संबंध में 125 करोड़ रुपये के भुगतान पर चूकी।
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स - कंपनी ने रामप्रवीण स्वामीनाथन को सीईओ नियुक्त किया। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी