शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एस्कॉर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, हैवेल्स इंडिया, वेदांत और एनएचपीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एस्कॉर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, हैवेल्स इंडिया, वेदांत और एनएचपीसी शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - डॉ रेड्डीज, डीएलएफ, सुप्री इंडस्ट्रीज, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, जनरल इंश्योरेंस, भारत इलेकट्रॉनिक्स, केपीआर मिल, डालमिया भारत, सन फार्मा एडवांस्ड, सनोफी इंडिया, लॉयड स्टील्स
यूनिकेम लैब्स - कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 6.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
एस्कॉर्ट्स - अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का तिमाही मुनाफा 27.6% घट कर 87.6 करोड़ रुपये रह गया।
आईसीआईसीआई बैंक - अप्रैल-जून तिमाही में बैंक को 1,908 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
एरिस लाइफ - तिमाही मुनाफा 17.4% बढ़ कर 84 करोड़ रुपये हो गया।
हैवेल्स इंडिया - साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही मुनाफा 16% घट कर 177.1 करोड़ रुपये रह गया।
वेदांत - कंपनी का तिमाही मुनाफा 11.9% की गिरावट के साथ 1,351 करोड़ रुपये रह गया।
वोडाफोन आइडिया - कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 4,873.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
मनपसंद बेवरेज - गुजरात उच्च न्यायालय ने गिरफ्तार अधिकारियों को जमानत पर रिहा किया।
कैडिला हेल्थकेयर - यूएसएफडीए ने अंकलेश्वर इकाई को बिना किसी अवलोकन के मंजूरी दी।
एनएचपीसी - लैंको तीस्ता हाइड्रो पावर के लिए एनएचपीसी द्वारा प्रस्तुत संकल्प योजना को एनसीएलटी बेंच, हैदराबाद ने हरी झंडी दिखायी। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी