शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

834 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के बावजूद बीईएमएल (BEML) का शेयर कमजोर

रेल कोच निर्माता कंपनी बीईएमएल (BEML) के शेयर में करीब 2.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि कंपनी को करीब 834 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) या डीएमआरसी से एमएमआरडीए मुम्बई लाइन 2 और 7 के लिए अतिरिक्त 21 ट्रेनसेट के लिए मिला है।
इससे पहले बीईएमएल को डीएमआरसी से 378 मेट्रो कोच (63 मेट्रो ट्रेन) की आपूर्ति के लिए 3,015 करोड़ रुपये का ठेका मिला था।
गौरतलब है कि बीईएमएल को सबसे अच्छी प्रमुख निर्माण उपकरण आपूर्तिकर्ता और मेट्रो ट्रेन निर्माताओं में से एक माना जाता है। बीईएमएल एक सरकारी मिनी-रत्न कंपनी है।
उधर बीएसई में बीईएमएल का शेयर 838.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 834.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 810.65 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 20.15 रुपये या 2.40% की कमजोरी के साथ 818.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,406.52 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 1,034.35 रुपये और निचला स्तर 521.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी