शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) ने स्थापित की 70 किलोवाट की सोलर रूफटॉप

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी टाटा पावर सोलर (Tata Power Solar) ने 70 किलोवाट की सोलर रूफटॉप स्थापित की है।

कंपनी ने दिल्ली में स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (India International Centre) या आईआईसी की छत पर यह परियोजना लगायी है। टाटा पावर सोलर ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए देश के सबसे प्रमुख सांस्कृतिक संस्थानों में से एक इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के साथ हाथ मिलाया है।
टाटा पावर सोलर द्वारा लगायी गयी परियोजना 63 टन तक कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ ही वार्षिक 90,000 किलोवाट घंटा ऊर्जा दक्षता पर जोर देगी। इससे आईआईसी को अपने बिजली के बिल पर वार्षिक 10 लाख रुपये की बचत होगी।
उधर बीएसई में टाटा पावर का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 57.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 59.80 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.40 रुपये या 2.42% की बढ़त के साथ 59.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,052.83 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 86.15 रुपये और निचला स्तर 57.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी