शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) के मुनाफे में 13.5% की गिरावट

साल दर साल आधार पर प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 13.5% की गिरावट दर्ज की गयी।

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 2,568 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में एचसीएल टेक ने 2,220 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं कंपनी की शुद्ध आमदनी 2.7% की बढ़त के साथ 16,425 करोड़ रुपये रही।
डॉलर में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर ही एचसीएलट टेक का मुनाफा 12.3% घट कर 32 करोड़ डॉलर और आमदनी 3.8% की बढ़ोतरी के साथ 236.4 करोड़ डॉलर की रही।
इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर एचसीएल टेक का एबिट 7.7% की गिरावट के साथ 2,806 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 192 आधार अंक घट कर 17.1% रह गया। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एचसीएल टेक के नतीजों को मिला-जुला बताया है, जिनमें आमदनी अनुमान से बेहतर और उच्च लागत के कारण मार्जिन अंदाजे से कम रहे।
अलग-अलग क्षेत्रों में देखें तो तिमाही आधार पर कंपनी की विनिर्माण आमदनी 18.4%, तकनीक और सेवा 5% और जैव-विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा में 2.4% की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं अमेरिका में कंपनी की आमदनी 11.7% बढ़ी, जबकि यूरोप में 8.1% और शेष विश्व में 10.6% घटी।
दूसरी तरफ बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1,022.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की वृद्धि के साथ 1,029.00 रुपये पर खुल कर 1074.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 11 बजे यह 41.50 रुपये या 4.06% की बढ़ोतरी के साथ 1,063.80 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,44,284.96 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी