शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

16 अगस्त से लागू होंगी आंध्र बैंक (Andhra Bank) की घटी हुई एमसीएलआर

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) के बाद आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने भी एमसीएलआर (MCLR) में कटौती की है।

बैंक ने एमसीएलआर 25 आधार अंक तक घटायी है। हाल ही में आरबीआई द्वारा रेपो दर में 35 आधार अंकों की कटौती किये जाने के बाद बैंकों ने अपनी न्यूनतम ऋण दर में कटौती की, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
आंध्र बैंक ने एक दिन के लिए 8.20% से घटा कर 7.95%, एक महीने के लिए 8.25% से घटा कर 8.00%, तीन महीनों के लिए 8.45% से कम करके 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.60% से 8.25% और एक साल के लिए 8.70% के मुकाबले 8.45% एमसीएलआर कर दी है। आंध्र बैंक की नये एमसीएलआर 16 अगस्त से लागू होगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
उधर मंगलवार को बीएसई में आंध्र बैंक का शेयर 19.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19.85 रुपये के भाव पर खुल कर अभी तक के सत्र में 19.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब सवा 11 बजे आंध्र बैंक का शेयर 0.20 रुपये या 1.01% की कमजोरी के साथ 19.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 5,849.60 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 35.70 रुपये और निचला स्तर 18.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी