शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि, शेयर मजबूत

सरकारी खनिज कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,179 करोड़ रुपये का मुनाफे कमाया।

कंपनी का मुनाफा 2018 की समान तिमाही में 975 करोड़ रुपये के मुकाबले 21% अधिक रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,422 करोड़ रुपये से 35% बढ़ कर 32,64 करोड़ रुपये हो गयी।
साथ ही एनएमडीसी का एबिटा 28% बढ़ कर 1,989 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 300 आधार अंकों की गिरावट के साथ 61% रह गया।
तिमाही के दौरान एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन 69.75 लाख टन 14.53% बढ़ कर 84.28 लाख टन और लौह अयस्क बिक्री 67.78 लाख टन से 18.91% बढ़ कर 86.69 लाख टन रह गयी। साथ ही एनएमडीसी की औसत वसूली भी साल दर साल आधार पर 5% की बढ़ोतरी के साथ 3,705 रुपये प्रति टन रही।
प्रमुख ब्रोकिंग आईसीआसीआई सिक्योरिटीज ने एनएमडीसी के नतीजों को मौटे तौर पर अनुमानों के करीब बताया है।
दूसरी ओर बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 101.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 103.70 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 105.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
सवा 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 1.70 रुपये या 1.68% की वृद्धि के साथ 102.85 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 32,540.61 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी