शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने से बीएचईएल (BHEL) में मजबूती

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को छत्तीसगढ़ में 2x250 मेगावाट की भिलाई विस्तार बिजली परियोजना के लिए उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण के लिए ठेका मिला है। बीएचईएल को 450 करोड़ रुपये का यह ठेका सरकारी कंपनियों एनटीपीसी और सेल के संयुक्त उद्यम एनटीपीसी-सेल पावर (NTPC-SAIL Power) से मिला है।
ठेके में भिलाई परियोजना में ग्रिप गैस डिसल्फराइजेशन (एफडीजी) सिस्टम की आपूर्ति और स्थापना की जानी है। बीएचईएल एफडीजी क्षेत्र में एक दशक से अधिक समय से एक प्रमुख कंपनी रही है। साथ ही यह उत्सर्जन नियंत्रण उपकरणों के लिए भारतीय बाजार में शुरुआत करने वाली प्राथमिक कंपिनयों में से भी एक है।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 51.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 51.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 52.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.85 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 52.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,054.50 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 83.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 46.65 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी