शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR)

केनरा बैंक (Canara Bank) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.25% से घट कर 8.15%, एक महीने के लिए 8.30% के मुकाबले 8.20%, तीन महीनों के लिए 8.40% की तुलना में 8.30%, 6 महीनों और एक साल पर 8.50% के बजाय 8.40% होगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 0.05 रुपये या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 191.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,435.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 302.00 रुपये और निचला स्तर 190.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख