शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरईसी (REC) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की कमजोरी

सरकारी इन्फ्रा फाइनेंस कंपनी आरईसी (REC) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की गिरावट है।

दरअसल आरईसी ने अपनी एक इकाई की पूरी हिस्सेदारी स्टरलाइट ग्रिड 14 (Sterlite Grid 14) को हस्तांतरित कर दी। इस घोषणा से आरईसी के शेयरों में बिकवाली दिख रही है।
आरईसी ने अपनी सहायक कंपनी आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स (REC Transmission Projects) की उडुपी कासरगोड ट्रांसमिशन (Udupi Kasargode Transmission) में पूरी हिस्सेदारी (50,000 इक्विटी शेयर) स्टरलाइट ग्रिड 14 को हस्तांतरित कर दी है। इन शेयरों के साथ ही कंपनी ने सभी संपत्तियों और देनदारियों का भी हस्तांतरण किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में आरईसी का शेयर 146.95 पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 145.45 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 144.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 12 बजे आरईसी के शेयरों में 2.35 रुपये या 1.60% की कमजोरी के साथ 144.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,557.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 169.55 रुपये और निचला स्तर 94.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी