शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नाल्को (Nalco) ने किया अब तक के सबसे अधिक लाभांश का ऐलान

सरकारी एल्युमीनियम कंपनी नाल्को (Nalco) ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 1,072.73 करोड़ रुपये के लाभांश का ऐलान किया है।

यह नाल्को द्वारा घोषित किया गया अब तक का सर्वाधिक प्रतिशत लाभांश है। कंपनी 5 रुपये प्रति वाले शेयरों पर 5.75 रुपये की दर से लाभांश का भुगतान करेगी। यानी 2017-18 में प्रति शेयर 114% के मुकाबले 2018-19 के लिए नाल्को की ओर से 115% लाभांश दिया जायेगा। हालाँकि पिछले वित्त वर्ष कंपनी द्वारा राशि में दिया गया लाभांश सर्वाधिक है। पिछले वित्त वर्ष में नाल्को ने 1,101.77 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया था।
रिकॉर्ड लाभांश की घोषणा से नाल्को के शेयर को सहारा मिला है। बीएसई में नाल्को का शेयर 44.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 46.00 रुपये पर खुल कर 46.40 रुपये तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का सर्वाधिक भाव है।
करीब साढ़े 10 बजे नाल्कों के शेयरों में 0.60 रुपये या 1.35% की बढ़ोतरी के साथ 45.10 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर नाल्को की बाजार पूँजी 8,404.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 72.00 रुपये और निचला स्तर 36.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी