शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला सिप्ला (Cipla) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) का शेयर आज अपने पिछले 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गया।

दरअसल अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने सिप्ला के गोवा संयंत्र का निरीक्षण का पूरा किया है। यूएसएफडीए ने सिप्ला के इस संयंत्र का अच्छी विनिर्माण प्रक्रिया (जीएमपी) निरीक्षण 16 से 27 सितंबर तक किया और निरीक्षण के बाद संयंत्र के लिए 12 टिप्पणियाँ जारी की हैं। इसी खबर से सिप्ला का शेयर सुबह से ही दबाव में है।
हालाँकि सिप्ला के मुताबिक इनमें एक भी टिप्पणी डेटा प्रामाणिकता से संबंधित नहीं है। सिप्ला ने तय समयसीमा के भीतर यूएसएफडीए को जवाब देने की बात कही है। बीएसई में सिप्ला का शेयर 439.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गिरावट के साथ 432.40 रुपये पर खुला और 418.00 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। अभी तक के कारोबार में यह आज हरे निशान में नहीं आ पाया है।
करीब 11.35 बजे सिप्ला के शेयरों में 16.15 रुपये या 3.68% की गिरावट के साथ 423.30 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,121.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 677.45 रुपये रहा है।
मुम्बई में स्थित भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी सिप्ला की स्थापना 1935 में की गयी थी। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी