शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 35% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 34.80% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

2018 की समान तिमाही में 396.01 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 533.85 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान अबुजा सीमेंट्स की कुल आमदनी भी 6,097.53 करोड़ रुपये से 1.51% की बढ़ोतरी के साथ 6,190.14 करोड़ रुपये हो गयी।
आमदनी और मुनाफे में वृद्धि के बावजूद प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कंपनी के नतीजों को सभी मामले में निराशाजनक और अनुमान से कमजोर बताया है। कंपनी का एबिटा 22.8% की बढ़ोतरी के साथ 440 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 300 आधार अंक बढ़ कर 16.7% हो गया। साथ ही अंबुजा सीमेंट्स का प्रति टन एबिटा भी 28% की वृद्धि के साथ 840 रुपये प्रति टन रहा।
इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स की कुल सीमेंट बिक्री 4.2% की गिरावट के साथ 5.23 लाख टन रही।
बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर शुक्रवार को 0.85 रुपये या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 207.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 41,231.92 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 244.00 रुपये और निचला स्तर 184.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी