शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अक्टूबर में 18.83% घटी टीवीएस मोटर (TVS Motor) की वाहन बिक्री

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) की अक्टूबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 18.83% की गिरावट आयी।

कंपनी ने अक्टूबर 2018 में 3,98,427 वाहनों के मुकाबले अक्टूबर 2019 में 3,23,368 वाहन बेचे। हालाँकि माह दर माह आधार पर अक्टूबर में कंपनी की बिक्री 2% बढ़ी है।
साल दर साल आधार पर टीवीएस मोटर का निर्यात 57,926 इकाई से 20% बढ़ कर 69,339 इकाई और तिपहिया वाहनों की बिक्री 14,120 इकाई से 8% बढ़ कर 15,207 इकाई रही। मगर कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,84,307 इकाई से 19.8% घट कर 3,08,161 इकाई रह गयी।
इनमें घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री 25% गिर कर 2,52,684 इकाई रह गयी।
दूसरी ओर बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर शुक्रवार को 15.05 रुपये या 3.11% की गिरावट के साथ 469.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,298.21 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 594.00 रुपये और निचला स्तर 340.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी