शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) ने घटायी एमसीएलआर, शेयर मजबूत

केनरा बैंक (Canara Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में कटौती का ऐलान किया है।

बैंक ने सभी अवधियों के लिए अपनी एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की कटौती कर दी है। बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.15% के मुकाबले 8.10%, एक महीने के लिए 8.20% की तुलना में 8.15%, तीन महीनों के लिए 8.30% से घट कर 8.25%, 6 महीनों और एक साल के लिए 8.40% के मुकाबले 8.35% होगी।
एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
केनरा बैंक खुदरा ऋणों (आवासीय, वाहन आदि) तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए रेपो रेट लिंक्ड ऋण दर (आरएलएलआर) 8.05% रहेगी। केनरा बैंक की सभी नयी दरें 07 नवंबर से लागू होंगी।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 210.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 213.90 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 215.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 11 बजे केनरा बैंक का शेयर 1.05 रुपये या 0.50% की बढ़ोतरी के साथ 211.90 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,961.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 302.00 रुपये और निचला स्तर 170.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख