शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोमुरा सिंगापुर ने खरीदे एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) के 9.5 लाख शेयर

विदेशी ब्रोक्रेज फर्म नोमुरा सिंगापुर (Nomura Singapore) ने दवा कंपनी एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) के 9.5 लाख शेयर खरीदे हैं।

खबरों के अनुसार नोमुरा सिंगापुर ने बीएसई पर बल्क सौदे में एरिस लाइफसाइंसेज के 9.5 शेयरों को 410 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदा है।
हाल ही में एरिस ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किये थे। साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने 85.50 करोड़ रुपये के मुकाबले 92.71 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 260.56 करोड़ रुपये से 8% बढ़ कर 280.46 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में एरिस लाइफसाइंसेज का शेयर 0.80 रुपये या 0.19% की कमजोरी के साथ 410.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,640.37 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 745.05 रुपये और निचला स्तर 357.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!