शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिसंबर की शानदार बिक्री का स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के शेयर ने मनाया जश्न

बीएसई (BSE) पर गुरुवार के कारोबार में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) का शेयर ऊपर की ओर 47.60 रुपये तक चला गया।

हालाँकि आज के कारोबारी सत्र में यह शेयर इस ऊँचाई पर टिका नहीं रह सका और बुधवार के बंद स्तर 42.90 रुपये के मुकाबले अंततः 4.35 रुपये या 10.14% की बढ़ोतरी के साथ 47.25 रुपये पर बंद हुआ।
बुधवार को कंपनी ने बताया था कि दिसंबर 2019 में कंपनी की बिक्री साल-दर-साल 47% की जोरदार उछाल के साथ 16.8 लाख टन रही थी। इससे पहले नवंबर 2019 में भी कंपनी की बिक्री में साल-दर-साल 36% की तेजी दर्ज की गयी थी।
हालाँकि कारोबारी साल 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 285.92 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं इससे पिछले साल की समान अवधि में सेल को 609.76 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 16,731.86 करोड़ रुपये से 15.56% की गिरावट के साथ 14,128.96 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी