शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 60.5 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 57 फीसदी बढ़कर 1805 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 पिछले साल इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 1,146.67 करोड़ रुपये था। वहीं आय 9,791.65 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,719.20 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान ब्याज से होने वाली आय 14 फीसदी बढ़कर 7,650 करोड़ रुपये से 8,708 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा दूसरे साधानों से होने वाली आय 1,841 करोड़ से बढ़कर 2011 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक के कंसोलिडेटेड आय में सब्सिडियरी भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड और एसोसिएट इंडसइंड मार्केटिंग ऐंड फाइनेंशियल सर्विसेज की आय भी शामिल है।

वहीं स्टैंडअलोन आधार पर दूसरी तिमाही में मुनाफा 60.5 फीसदी बढ़कर 1,786.72 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी अवधि में स्टैंडअलोन मुनाफा 1,113.53 करोड़ रुपये था। वहीं बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस एनपीए (NPA) तिमाही आधार पर 2.35% से घटकर 2.11% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं नेट एनपीए तिमाही आधार पर 0.67% फीसदी से घटकर 0.61% पर पहुंच गया है। दूसरी तिमाही में प्रोविजन सालाना आधार पर 33 फीसदी गिर कर 1141 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली तिमाही में प्रोविजन 1250 करोड़ रुपये था। बैंक का शेयर बीएसई बुधवार को (BSE) पर 0.40 फीसदी गिर कर 1,218.35/शेयर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!