शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें एएसके ऑटोमोटिव शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

राहुल जानना चाहते हैं कि उन्हें एएसके ऑटोमोटिव (Ask Automotive) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने यह स्टॉक 492 रुपये के स्तर पर खरीदा हुआ है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मौजूदा परिस्थितियों में ऑटो सेक्टर को लेकर यह समझना जरूरी है कि जीएसटी 2.0 के बाद से सेक्टर की वैल्यूएशन काफी हद तक पहले ही फैक्टर हो चुकी है। ऐसे में यह संभव है कि अगले एक साल तक ऑटो सेक्टर बाजार से बेहतर प्रदर्शन न करे और कुछ हद तक अंडरपरफॉर्म भी कर सकता है। एएसके ऑटोमोटिव की बात करें तो यह फिलहाल करीब 35 गुना वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है, जिसे बहुत महंगा नहीं कहा जा सकता। वैल्यूएशन के लिहाज से स्टॉक फेयर जोन में है और इसमें बाजार के साथ-साथ चलने जैसा रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा है। ऑटो सेक्टर में इस समय निवेश करने पर बाजार के बराबर रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा है, न कि उससे कहीं बेहतर रिटर्न की।


(शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख