शेयर मंथन में खोजें

टूट सकती हैं चना, ग्वारसीड और ग्वारगम की कीमतें - एसएमसी

चना वायदा (जून) की कीमतें 3,480 के सहारा स्तर से नीचे टूट कर 3,450-3,400 रुपये तक गिर कर सकती है।
चना दाल और बेसन की कमजोर माँग के कारण मिलों की ओर से सुस्त खरीदारी के कारण हाजिर बाजारों में चना की कीमतों में गिरावट हुई है। कम कारोबार के कारण मुंबई और मुद्रा बंदरगाहों पर ऑस्ट्रेलियाई चना दाल की कीमतें क्रमशः 3,350 रुपये और 3,450 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम है।
कॉटन वायदा (जून) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 21,550-22,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। आईसीई में कॉटन (जुलाई) वायदा की कीमतें मुनाफा वसूली के कारण चार वर्षो से अधिक के उच्च स्तर से नीचे लुढ़क गयी है। आईसीई में कॉटन (जुलाई) वायदा की कीमतें 0.87% की बढ़त के साथ 91.64 सेंट के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। पंजाब में कपास की बुआई का सीजन लगभग समाप्त हो गया है और अभी भी लक्षित क्षेत्र से 30% कम बुआई हुई है। 29 मई तक केवल 2.83 लाख हेक्टेयर में कपास की बुआई हुई है, जबकि लक्ष्य 4 लाख हेक्टेयर में बुआई का अनुमान था। महाराष्ट्र ने 2017-18 में 6.55 मिलियन बेल कपास उत्पादन का अनुमान लगाया है।
ग्वारसीड वायदा (जून) की कीमतों के 3,550-3,500 रुपये और ग्वारगम वायदा (जून) की कीमतों के 7,400-7,350 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। हाजिर बाजारों में कारोबार काफी सुस्त हो रहा है। दरअसल मौजूदा सीजन में सामान्य मॉनसून के अनुमान से अधिक उत्पादन के कारण अधिकांश खरीदार बाजार से दूरी बनाये हुए हैं। देश में ग्वारसीड का स्टॉक पहले से ही काफी अधिक है और इस वर्ष मॉनसून के समय से आगमन के बाद अगली फसल के भी बेहतर होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख