शेयर मंथन में खोजें

हल्दी, धनिया में नरमी और इलायची में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (सितम्बर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 6,900 रुपये के स्तर तक पहुँचने की संभावना है।
इरोद के हाजिर बाजार में हल्दी की कीमतों में नरमी का रुझान है क्योंकि कारोबारियों को कोई नया ऑर्डर नही मिल रहा है। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है जबकि अन्य बाजारों में दोनों वेराइटी की कीमतों में 200 रुपये रुपये क्विंटल की गिरावट हुई है।
जीरा वायदा (सितम्बर) की कीमतों को 19,500 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है और कीमतों की गिरावट पर रोक लगी रह सकती है। हाजिर बाजारों में कम होती आवक और चीन एवं सिंगापुर से माँग में बढ़ोतरी होने के कारण कारोबारियों को कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कुल उत्पादन में से केवल 20-25% स्टॉक ही किसानों के पास बचा है और इस कारण आवक कम हो रही है। इसके अलावा तुर्की और सीरिया में भारी बारिश से जीरे के उत्पादन में कमी के कारण विश्व बाजार में जीरे की आपूर्ति नही हो रही है। दूसरी ओर भारतीय रुपये के कमजोर होने का लाभ उठा कर चीन, बांग्लादेश, दुबई और ताइवान की ओर से जीरे की माँग अधिक हो रही है। भारतीय रुपये में कमजोरी बरकरार रहने की स्थिति में जीरे के निर्यात माँग में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख