शेयर मंथन में खोजें

चने और ग्वारसीड में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों में 21,150 रुपये के पास रुकावट के साथ 20,900-20,800 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 2020-21 सीजन में कपास के उत्पादन अनुमान को पिछले महीने के दौरान 356 लाख बेल के अनुमान से 2.50 लाख बेल बढ़ाकर 358.50 लाख बेल कर दिया है। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया घरेलू खपत का अनुमान अब 330 लाख बेल होने का अनुमान लगाया है जो पिछले अनुमान के बराबर है। सीएआई ने इस सीजन में 54 लाख बेल निर्यात होने का अनुमान लगाया है। कपास सीजन 2020-21 के अंत में कैरी ओवर स्टॉक 113.50 लाख बेल होने का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कारोबारी अगले सप्ताह यूएसडीए के फसल उत्पादन, त्रौमासिक स्टॉक, और विश्व कृषि माँग एवे आपूर्ति रिपोर्ट की प्रतीक्षा करेंगें।
ग्वारसीड वायदा (फरवरी) की कीमतें 3,885-3,950 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार कर सकती हैं, जबकि ग्वारगम वायदा (फरवरी) की कीमतें 6,000-6,100 रुपये के दायरे में मजबूत हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, कीमतों में अंतर के कारण ग्वारगम स्प्लिट मिलें उत्पाद का उत्पादन नहीं कर रहे थे। ग्वारगम स्प्लिट की सीमित उपलब्धता है, लेकिन पाउडर उत्पादक नियमित रूप से ग्वारगम स्प्लिट खरीद रहे हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें निर्यात ऑर्डर मिल रहे हैं या उन्हें ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बाद सेंटीमेंट बेहतर हो गया है। कच्चे तेल की बेहतर कीमतों से तेल के अधिक उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा जो ग्वारगम और ग्वारसीड के लिए सकारात्मक है। जयपुर में अधिक कीमत से एफएच ग्रेड ग्वारगम की बेहतर माँग का पता चलता है।
चना वायदा (मार्च) की कीमतों के 4,475-4,580 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की उम्मीद है और कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। दालों का उत्पादन क्षेत्रा रिकॉर्ड 160 लाख हेक्टेयर तक पहँच गया है जिसमें चना की बुआई 108 लाख हेक्टेयर में हुई है। चने का रकबा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 4.4 प्रतिशत अधिक है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख