शेयर मंथन में खोजें

आरएम सीड की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

सोयाबीन वायदा (फरवरी) की कीमतें 4,550-4,750 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

निवेशक अब इस सप्ताह जारी होने वाले यूएसडीए की बहुप्रतीक्षित मासिक विश्व कृषि आपूर्ति और माँग अनुमान रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, बारिश ने ब्राजील की सोयाबीन की फसल की कटाई को धीमा कर दिया है, जिससे अनिश्चितता पैदा हो रही है कि ब्राजील का निर्यात जल्द ही कैसे होगा। हालाँकि, दक्षिण अमेरिका में हाल ही में हुई बारिश से पहले सूखे के कारण, विशेषकर अर्जेंटीना में, उपज के नुकसान का कुछ बचाव होने की संभावना है। कारोबारी अधिक आशावादी हैं कि माँग में वृद्धि होगी, विशेष रूप से पिछले सप्ताह यू.एस. सोयाबीन की साप्ताहिक निर्यात बिक्री 8,24,000 मीटिंक टन होने के बाद जो इसके पिछले सप्ताह से 77% और पिछले 4 सप्ताह के औसत से 4% अधिक रही है।

सोया तेल वायदा (फरवरी) की कीमतों के 1,060-1,130 रुपये के दायरे में मजबूत होने की उम्मीद है। कच्चे पॉम तेल पर प्रभावी आयात शुल्क में वृद्धि के बाद अधिकांश कारोबारियों को सॉफ्ट तेल और सूरजमुखी तेल जैसे नरम तेलों की माँग में बदलाव होने की उम्मीद की है। सॉफ्ट तेल की प्रमुख माँग घरेलू क्षेत्र से आयेगी क्योंकि पॉम तेल और सोया तेल के बीच अंतर काफी कम रह गया है। आयातित कच्चे पॉम तेल की कीमत बाजारों में 983 रुपये प्रति 10 किलोग्राम है, जबकि सोया तेल की कीमतें 1,120 रुपये प्रति 10 किलोग्राम के आसपास हैं। सीपीओ वायदा (फरवरी) की कीमतें 955-1,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। 10 फरवरी को मलेशिया के पॉम ऑयल बोर्ड के माँग-आपूर्ति के आँकड़ों से पहले कारोबारी सतर्क रहेंगे।

आरएम सीड वायदा (फरवरी) की कीमतों में तेजी दिख रही है और आने वाले दिनों में कीमतें 6,000-6,300 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। बाजार में सरसों का केवल 1 लाख टन कैरी फॉरवर्ड स्टॉक बचा है। मिलों की ओर से लगातार माँग और अच्छी फसल को देखते हुये आने वाले दिनों में सरसों में तेजी देखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख