शेयर मंथन में खोजें

Indian Overseas Bank Share Latest News: छोटे बैंक में निवेश ठीक नहीं, घाटा काट कर निकल जायें

बालकृष्ण बब्बर, हरियाणा : मैंने इंडियन ओवरसीज बैंक के 5000 शेयर 38.40 रुपये के भाव पर 6 महीने के नजरिये से खरीदे हैं। इस पर आपकी क्या सलाह है?

Expert Shrikant Chouhan: अगर आपका नजरिया सिर्फ 6 महीने का है, तो मेरे हिसाब से आपको थोड़ा घाटा काट कर इसमें से निकल जाना चाहिए। इस अवधि के लिए किसी छोटे बैंक में बने रहना मेरे हिसाब से अच्छी रणनीति नहीं होगी। इस समय बाजार में चुनिंदा फंड्स आ रहे हैं और ये उन्हीं क्षेत्रों में आ रहे हैं, जहाँ पर विकास या अच्छे कारोबार की संभावना नजर आ रही है। मेरा मानना है कि छोटे बैंकों के लिए ऐसे माहौल में अस्तित्व में रहने के लिए काफी मुश्किल होगा, जहाँ जमा अनुपात कम है या होता जा रहा है। इसके मुकाबले अगर आप एसबीआई या केनरा बैंक में निवेश करेंगे तो आपके अच्छे रिटर्न बन सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 27 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख