शेयर मंथन में खोजें

क्या जियो फाइनेंशियल 250 से 275 के बीच फंसा है शेयर का अगला ट्रेंड?

सुधीर कुमार जानना चाहते हैं कि उन्हें पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 263 रुपये के भाव पर 1000 शेयर खरीद रखे हैं। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि तकनीकी दृष्टि से देखें तो शेयर ने 200 से 340 रुपये तक की तेज रैली दिखाई थी, जिसके बाद अब वह करेक्शन फेज में है। इस पूरी तेजी का 62% रिट्रेसमेंट स्तर लगभग 250 रुपये के आसपास आता है, जो फिलहाल सबसे अहम सपोर्ट ज़ोन बनकर उभर रहा है। यही स्तर गैप सपोर्ट और अन्य तकनीकी संकेतों के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चार्ट पर 275 रुपये का स्तर एक स्पष्ट रेजिस्टेंस या “डिफाइंड टॉप” के रूप में सामने आया है। जब तक शेयर 275 के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता, तब तक किसी नई तेजी की उम्मीद करना उचित नहीं होगा। दूसरी ओर, 250 रुपये के नीचे फिसलने पर कमजोरी बढ़ सकती है और ऐसे में 200 रुपये के आसपास दोबारा टेस्ट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। कुछ विश्लेषणों में एक व्यापक हेड एंड शोल्डर्स जैसा पैटर्न भी उभरता दिख रहा है, जिसकी नेकलाइन भी लगभग 250 रुपये के आसपास बनती है। यह संकेत देता है कि यह स्तर निर्णायक है।

इस समय शेयर 250 से 275 रुपये के बीच एक कंफ्यूजन जोन में है। 275 के ऊपर ब्रेकआउट होने पर ही सकारात्मक ट्रेंड की पुष्टि होगी, जबकि 250 के नीचे गिरावट आने पर सतर्कता और बढ़ानी होगी। इसलिए निवेशकों के लिए यही रणनीति बेहतर होगी कि इन दोनों स्तरों पर खास नज़र रखें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने के बजाय इन तकनीकी संकेतों के आधार पर अगला कदम तय करना समझदारी होगी।


(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख